छत्तीसगढ़ - सूटकेस में मिले लाश का हुआ खुलासा , पति और पत्नी निकली मास्टरमाइंड

रायपुर , 24-06-2025 9:44:08 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सूटकेस में मिले लाश का हुआ खुलासा , पति और पत्नी निकली मास्टरमाइंड

रायपुर 24 जून 2025 - रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सूटकेस और ट्रंक में सीमेंट से ढंके शव मिलने के सनसनीखेज मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्या के मुख्य आरोपी वकील अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा की तस्वीरें सामने आई हैं। पुलिस ने दोनों को दिल्ली से हिरासत में लिया है और आज शाम तक फ्लाइट से रायपुर लाया जाएगा।

मृतक की पहचान 60 वर्षीय किशोर पैकरा के रूप में हुई है, जो एचएमटी चौक, हांडीपारा का निवासी था और व्हीलचेयर पर चलता था। जांच में सामने आया कि किशोर की मोहदी गांव की जमीन का सौदा आरोपी वकील अंकित उपाध्याय द्वारा कराया गया था। जमीन की डील 50 लाख रुपये में हुई, लेकिन किशोर को केवल 30 लाख रुपये ही दिए गए। जब उसने बाकी 20 लाख में से 10 लाख रुपये की मांग की, तो आरोपी दंपती ने उसे ठिकाने लगाने की साजिश रच दी।

किशोर पैकरा की पहले गला रेतकर हत्या की गई, फिर शव को लाल रंग के सूटकेस में डालकर उस पर सीमेंट भरकर पैक किया गया। इसके बाद उसे एक स्टील ट्रंक में बंद कर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। यह पूरी वारदात उत्तर प्रदेश के मेरठ की एक हालिया घटना से मिलती-जुलती है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था।

मामले की जांच में पुलिस को ट्रंक पर 'हब्बू भाई' लिखा मिला। इसके आधार पर पुलिस गोलबाजार की शब्बीर स्टील ट्रंक फैक्ट्री पहुंची, जहां पता चला कि यह ट्रंक एक महिला और पुरुष ने कुछ दिन पहले खरीदा था। पास की एक दुकान के CCTV फुटेज में यह भी साफ दिखाई दिया कि दोनों आरोपी ट्रंक को ई-रिक्शा में लोड कराकर ले जा रहे हैं।

क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दो प्रॉपर्टी डीलरों को भी हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ जारी है और पुलिस को शक है कि इनकी भूमिका जमीन सौदे या हत्या की साजिश में हो सकती है। फिलहाल रायपुर पुलिस इस पूरे हत्याकांड की परतें खोलने में जुटी है और आरोपियों से गहन पूछताछ की तैयारी कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH