नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने एक बार फिर दिया विवादित बयान , कहा इस बार लाठी लेकर..

रायपुर , 24-06-2025 8:35:09 PM
Anil Tamboli
नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने एक बार फिर दिया विवादित बयान , कहा इस बार लाठी लेकर..

रायपुर 24 जून 2025 - छत्तीसगढ़ में सियासी पारा गर्म है. मानसून सत्र से पहले राजनैतिक दलों की तैयारियाां तेज हो गई है. विपक्ष इस बार लाठी लेकर विधानसभा जाने की तैयारी में है. अपनी सरलता के लिए परिचित नेता प्रतिपक्ष जिनकी सौम्यता की तारीफ सत्ता दल के मंत्री भी करते हैं. उनके ही एक बयान ने प्रदेश में बवाल मचा दिया है. बयान ऐसा है कि उसी सत्ता दल के नेता जो सुबह चरणदास महंत के सौम्यता की तारीफ कर रहे थे, अब महंत पर हमलावर हैं।

दरअसल कांग्रेस विधायकों की बैठक के बाद विधानसभा सत्र की तैयारियों पर मीडिया को जवाब देते हुए महंत ने ये जवाब दिया कि इस बार सभी विधानसभा में लाठी लेकर जाएंगे. इसी बयान से एक बार फिर महंत विवादों से घिर गए हैं।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस बयान की निंदा की है. साथ ही विधायक सुशांत शुक्ला ने इस बयान को लोकतंत्र की हत्या के समान बताया है. उन्होंने कहा है कि जैसे संस्कार होंगे वैसी ही कर्म की भाषा होगी, लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है कि महंत ने ऐसा कोई बयान दिया हो। इससे पहले महंत ने पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पड़ी की थी, जिसका प्रदेशभर में विरोध हुआ था।

राजनांदगांव में लोकसभा चुनाव के लिए भूपेश बघेल के नामांकन के दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कह दिया था कि हमें नरेंद्र मोदी का मुड़ फोड़ने वाला आदमी चाहिए, एक संरक्षक चाहिए, अच्छी लाठी धरकर मारने वाला चाहिए. उनके इस बयान पर उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा था और FIR भी दर्ज की गई थी. इसके बाद उन्होंने खेद भी व्यक्त किया था।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH