छत्तीसगढ़ में भी राजा रघुवंशी जैसा कांड , पहले पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट , फिर किया..

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 22/06/2025 12:22:09 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में भी राजा रघुवंशी जैसा कांड , पहले पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट , फिर किया..

GPM 22 जून 2025 - हनीमून के लिए शिलांग गए राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश के झकझोर दिया। नवविवाहित पति के मन में इस हत्या के बाद एक तरह के खौफ देखने को मिला, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसी तरह का एक हत्याकांड छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से सामने आया था। यहां पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस से बचने के लिए उसे फांसी पर लटका दिया था।

मामले में कोर्ट ने पत्नी दुर्गावती नायक और प्रेमी कमलेश्वर उरांव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने दोनों अभियुक्तों पर 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

जानकारी के अनुसार पूरी घटना 20 अप्रैल 2024 की है। पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पनकोटा निवासी लालजीत नायक की फांसी पर झूलती लाश मिलने की सूचना पर मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई। प्रारंभिक जांच में मृतक की पत्नी दुर्गावती नायक की भूमिका संदिग्ध होने पर मामले को गंभीरता से लिया गया। पुलिस ने जब मृतक का पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की मृत्यु गला दबाकर की गई है, जिससे यह मामला हत्या का सिद्ध हुआ।

इस पर जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक की पत्नी दुर्गावती नायक के लाटा ग्राम निवासी कमलेश्वर उरांव से अवैध संबंध थे। दोनों ने 19 अप्रैल 2024 की रात को मिलकर सोते समय गमछे से गला घोंटकर लालजीत नायक की हत्या कर दी। हत्या के बाद घटना को आत्महत्या का स्वरूप देने के लिए उसी गमछे से मृतक को फांसी पर लटका दिया गया।

पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया। मामले की सुनवाई द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पेंड्रारोड एकता अग्रवाल के न्यायालय में हुई। न्यायालय ने दोनों आरोपियों दुर्गावती नायक एवं कमलेश्वर उरांव को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास एवं 500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले की प्रभावी पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक कौशल सिंह द्वारा की गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH