जांजगीर चाम्पा - भारी मात्रा में नशीली कैप्सूल के साथ महेंद्र साहू गिरफ्तार , भेजा गया जेल
जांजगीर चाम्पा , 20-06-2025 5:26:10 PM
जांजगीर चाम्पा 20 जून 2025 - जिले के चाम्पा पुलिस ने नशे के कारोबार पर पर बड़ा प्रहार करते हुए भारी मात्रा में नशीली कैप्सूल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दरअसल चाम्पा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी महेंद्र कुमार साहू (32) निवासी पेंड्री के द्वारा अवैध नशीली टेबलेट गोदाम में छिपाकर रखा है, इस सूचना पर चांपा पुलिस द्वारा आरोपी जो पूर्व से जिला जेल खोखरा जांजगीर में निरुद्ध था। उसको नियमानुसार रिमांड में लेकर पूछताछ किया गया।
पूछताछ करने पर बताया कि नशीली टेबलेट को अपने मुनूद स्थित गोदाम में छिपाकर रखा हुआ है। आरोपी की निशानदेही पर 17000 कीमत की कुल 1680 नग नशीली टेबलेट को बरामद किया गया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 21(सी) 22,29 NDPS ACT के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
















