कुख्यात हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर महिला बनकर रह रहा था घर मे , जब पुलिस ने छापा मारा तब..

देश , 20/06/2025 1:06:54 AM
Anil Tamboli
कुख्यात हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर महिला बनकर रह रहा था घर मे , जब पुलिस ने छापा मारा तब..

जोधपुर 20 जून 2025 - राजस्थान के जोधपुर से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस से बचने के लिए महिला का वेश धारण कर लिया। साड़ी-ब्लाउज पहनकर, हाथों-पैरों की वैक्सिंग कराकर और गले में मंगलसूत्र डालकर वह अपने ही घर में घूंघट ओढ़े बैठा था। पुलिस जब उसे पकड़ने पहुंची, तो उसने महिला बनकर इशारों में बताया कि "दयाशंकर घर पर नहीं है।"

लेकिन पुलिस उसकी हरकतों को भांप गई और मौके पर ही उसे दबोच लिया। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पकड़ा गया आरोपी दयाशंकर उर्फ बिट्टू, जोधपुर कमिश्नरेट ईस्ट क्षेत्र के सदर कोतवाली थानाक्षेत्र का निवासी है और शहर के भीतर सक्रिय एक कुख्यात अपराधी माना जाता है। उस पर मारपीट, लूट, धमकी, अवैध हथियारों का इस्तेमाल जैसे करीब 13 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पिछले चार महीनों से वह पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। पुलिस की कई टीमों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन हर बार वह बच निकलता रहा। जब भी पुलिस उसके घर दबिश देने आती, वह पहले से महिला वेशभूषा में तैयार होकर बैठा रहता। साड़ी-ब्लाउज पहनकर, चेहरे पर घूंघट डाले वह इशारों में कहता कि "दयाशंकर घर पर नहीं हैं"। यहां तक कि उसने अपने हाथों-पैरों की वैक्सिंग करवा रखी थी ताकि किसी को शक न हो।

उसकी इस चालाकी से पुलिस कई बार भ्रमित भी हुई, लेकिन मुखबिर से मिली एक ठोस सूचना के बाद पुलिस ने बारीकी से जांच करते हुए सच्चाई का पर्दाफाश किया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH