छत्तीसगढ़ - ब्लैकमेल करने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार , पुलिस पूछताछ में जुटी

रायपुर , 20-06-2025 12:44:39 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ब्लैकमेल करने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार , पुलिस पूछताछ में जुटी

रायपुर 20 जून 2025 - रायपुर में कांग्रेस नेता के खिलाफ पुलिस ने ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया है। आरोपी नेता का नाम हसन आबिदी है। आरोपी के खिलाफ टिकरापारा थाने में महिला पटवारी के पति ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में आरोपी हसन आबिदी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शिकायतकर्ता का नाम राजेश सोनी है और रियल एस्टेट का कारोबारी है। उनकी पत्नी सारिका सोनवानी पटवारी हैं। पीड़ित राजेश सोनी ने बताया कि पिछले कुछ समय से हसन आबिदी उन्हें और उनकी पत्नी को काॅल करके ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी के द्वारा उनकी पत्नी को फर्जी रिश्वत केस में ACB / EOW की टीम के द्वारा पकड़वाने की धमकी दे रहा है। साथ ही 2.5 करोड़ की मांग कर रहा है।

आरोपी की लगातार धमकी से परेशान होकर पीड़ित कारोबारी ने पिछले कुछ माह में 70 लाख रूपए भी दे दिये है। इतना ही नहीं आरोपी ने 3500 वर्गफूट की एक जमीन अपने परिजन के नाम भी जबरदस्ती करवा ली। इसके बाद भी आरोपी ACB , EOW , ED और CBI की धमकी देकर और रूपयों की मांग कर रहा है। आरोपी की धमकी की वजह से उनकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार हो गई है और उनका उपचार भी अस्पताल में चल रहा है।

आरोपी की हरकत से परेशान कारोबारी ने इसकी शिकायत टिकरापारा थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुये आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे बीते बुधवार की रात गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने ऐसे ही कई विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से वसूली की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने चांदी के जेवर, मोबाइल, जमीन के दस्तावेज जब्त किये हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से ब्लैकमेलिंग के संबंध में पूछताछ कर रही है।

आरोपी हसन आबिदी की सोशल मीडिया में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ फोटो है। आरोपी खुद को कांग्रेसी नेता बताता है। आरोपी की फोटो पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व प्रभारी पीएन पुनिया समेत कई बड़े नेताओं के साथ है। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने आरोपी की फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर कांग्रेस पर तंज कसा है। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने सोशल मीडिया में लिखा, 'कांग्रेस के चार चिन्हारी ठगी, डकैती, दुष्कर्म अउ रंगदारी'...

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH