छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने सराफा कारोबारी को ब्लैकमेल कर वसूले करोड़ो रूपये , अब हुए गिरफ्तार

दुर्ग , 19-06-2025 12:59:20 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने सराफा कारोबारी को ब्लैकमेल कर वसूले करोड़ो रूपये , अब हुए गिरफ्तार

दुर्ग 19 जून 2025 - सराफा व्यापारी से अश्लील वीडियो के जरिये 2 करोड़ रुपये की ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उगाही करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दंपति के पास से लाखों रुपये समेत 1.65 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है, जिसमें नकदी, सोने-चांदी के गहने, एफडी, कार और एक बंगला शामिल हैं। यह पूरा मामला दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, भिलाई के वैशाली नगर थाने में दुर्ग के एक सराफा व्यापारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि नीलिमा यादव उर्फ नीलम लहरे और उसके पति आनंद ने मिलकर व्यापारी को ब्लैकमेल किया। आरोप है कि आरोपी दंपति ने व्यापारी और नीलम का अश्लील वीडियो बनाकर उसके परिजनों और अन्य लोगों को भेजने की धमकी दी और बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग की और उससे किश्तों में करोड़ों रुपये वसूला गया है।

व्यापारी ने अपनी शिकायत में पुलिस को एग्रीमेंट लेटर, मोबाइल चैट और वॉयस रिकॉर्डिंग भी सौंपी, जिनके आधार पर पुलिस ने नीलिमा उर्फ नीलम लहरे और उसके पति आनंद के खिलाफ वैशाली नगर थाने में धारा 308(2), 351(2), 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में वैशाली नगर पुलिस ने आरोपी दंपति को हिरासत में लिया और पूछताछ की। इस पूछताछ नीलिमा ने अपने पति के साथ मिलकर व्यापारी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने और करोड़ों रुपये वसूलने की बात स्वीकार की।

साथ ही करोड़ों रूप वसुलना भी स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी निलीमा के पास से नगदी रकम 16 लाख 45 हजार रुपये, 80 लाख 49 हजार कीमत के सोने-चांदी के गहने, सोने के बिस्किट, 25 लाख रुपये का एफडी, 35 लाख रुपये का बंगला, 8 लाख कीमत की एक एक्सयूवी कार, 100 रुपये का डॉलर, 03 नग मोबाइल, जिसकी कुल कीमत लगभग एक करोड़ पैंसठ लाख रुपये है बरामद किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH