छत्तीसगढ़ में कोरोना का कोहराम जारी , राजधानी फिर टॉप पर , प्रदेश में आज 17 मौतों के साथ 19300 एक्टिव मरीज ,,
छत्तीसगढ़ , 04-12-2020 4:00:13 AM
रायपुर 03 दिसम्बर 2020 - छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 1555 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है , गुरुवार को हॉस्पिटल से 174 और होम आइसोलेशन से 1599 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं इस तरह से कुल 1773 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
गुरुवार को राज्य में कोरोना और अन्य बीमीरियों से 17 लोगो की मौत हुई है।
वर्तमान में 19300 एक्टिव मरीज प्रदेश में है और अब तक 2941 मरीजों की मौत हो चुकी है यह जानकारी रात 08 बजे जारी मेडिकल बुलेटिन में मिली है।
जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को 36578 लोगों की जांच हुई है।
जिसमे राजधानी रायपुर में सर्वाधिक 229 मरीजों की पहचान हुई है इसी तरह दुर्ग जिले से 117, राजनांदगांव से 101 , बालोद से 76 , बेमेतरा से 46 , कबीरधाम से 12 , धमतरी से 48 , बलौदा बाजार से 68 , महासमुंद से 47 , गरियाबंद से 19 , बिलासपुर से 109 , रायगढ़ से 112 , कोरबा से 112 , जांजगीर-चांपा से 79 , मुंगेली से 19 , गौरेला पेंड्रा मरवाही से 07, सरगुजा से 46 , कोरिया से 40 , सूरजपुर से 65 , बलरामपुर से 24 , जशपुर से 36 , बस्तर से 21, कोंडागांव से 43 , दंतेवाड़ा से 22 , सुकमा से 05 , कांकेर से 41 , बीजापुर से 06 और अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल हैं।














