तीनो आरोपियों ने पैसों के लिए नहीं की थी राजा रघुवंशी की हत्या , ये थी हत्या की असली वजह

मध्य प्रदेश , 16/06/2025 1:15:19 AM
Anil Tamboli
तीनो आरोपियों ने पैसों के लिए नहीं की थी राजा रघुवंशी की हत्या , ये थी हत्या की असली वजह

इंदौर 16 जून 2025 - इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में हर दिन नए नए खुलासे सामने आ रहे है। पुलिस की पूछताछ में सोनम और राज कुशवाह ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है कि उन्होंने ने ही राजा को मारने का षड़यंत्र रचा है। पहले यह कहा जा रहा था कि तीनों युवक, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी ने पैसों के लिए सोनम के कहने पर राजा की हत्या की। लेकिन अब इस पर एक नया अपडेट सामने आया है।

दरअसल, पहले कहा जा रहा था कि राजा रघुवंशी की हत्या के लिए सोनम और राज कुशवाह ने पैसे देकर तीन लोगों को बुलाया था और राजा की सुपारी दी थी। लेकिन एक प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के अनुमान को खारिज कर दिया है। पुलिस ने साफ कहा है कि तीनों लड़के राज कुशवाहा के पहचान वाले हैं। इनमें से एक राज का चचेरा भाई भी शामिल है। पुलिस के अनुसार तीनों लड़कों ने पैसे के लिए राजा की हत्या नहीं की थी, बल्कि राज कुशवाह के साथ वफ़ादारी और काफी समय से रही दोस्ती की खातिर उन्होंने राज की हत्या की और सोनम का साथ दिया।

साथ में यह बातें भी सामने आयी थी कि सोनम के संकेत देने के बाद ही विशाल ने सबसे पहले राजा पर वार किया था, जिसके बाद अन्य दो लड़कों ने भी उसे मौत के घाट उतारने में सहयोग किया। यह सब सोनम की आंखों के सामने किया गया, इसके बाद राजा के शव को खाई में फेंकने में तीनों लड़कों के साथ-साथ सोनम ने भी सहायता की थी।

गौरतलब है कि इंदौर से हनीमून के लिए निकले सोनम और राजा रघुवंशी 23 मई को लापता हो गए थे। उनकी तलाश के लिए मेघालय पुलिस ने सर्च ऑपरेशन भी चलाया था। 2 जून को पुलिस को एक खाई में राजा का शव मिला। शव काफी खराब हालत में था, लेकिन सोनम उस समय तक लापता थी। इसके बाद पुलिस को राजा की हत्या में इस्तेमाल हुआ चाकू, उनकी स्कूटी और रेनकोट भी मिला था।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH