छत्तीसगढ़ की एक्ट्रेस के साथ मुम्बई में रेप , दो मशहूर डायरेक्टर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप , एक्ट्रेस ने छत्तीसगढ़ सरकार से लगाई मदद की गुहार ,,

रायपुर , 04-12-2020 1:07:09 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ की एक्ट्रेस के साथ मुम्बई में रेप , दो मशहूर डायरेक्टर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप , एक्ट्रेस ने छत्तीसगढ़ सरकार से लगाई मदद की गुहार ,,
रायपुर 03 दिसंबर 2020 -  मुंबई के वर्सोवा थाने में एक एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार की फ़िल्म ‘बेल बॉटम’ के कास्टिंग असिस्टेंट डायरेक्टर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। 

एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के कास्टिंग असिस्टेंट डायरेक्टर आयुष तिवारी पर यह गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता एक्ट्रेस ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में आयुष तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। कास्टिंग असिस्टेंट डायरेक्टर आयुष तिवारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें पीड़िता एक्ट्रेस छत्तीसगढ़ रायपुर की रहने वाली है। पीड़िता ऐक्‍ट्रेस ने कई फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है। 

ऐक्‍ट्रेस ने आयुष के साथ उनके रूममेट राकेश शर्मा के खिलाफ भी रेप केस दर्ज किया है। एक्ट्रेस का दावा है कि उन्होंने 16 नवम्बर को पुलिस से शिकायत की थी, मगर बहुत कोशिशों के बाद 25 नवम्बर को उनकी रिपोर्ट लिखी गयी। हालांकि, शिकायत के बाद आयुष की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

पीड़िता का आरोप है कि आयुष त‍िवारी ने शादी का वादा करके वो दुष्कर्म करता रहा और उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर चोट भी पहुंचायी। ऐक्‍ट्रेस का कहना है कि यह सिलसिला करीब 2 साल तक चला। ऐसे में जब ऐक्‍ट्रेस ने इस बात की शिकायत आयुष के दोस्त राकेश से की तो उसने भी पीड़िता का रेप किया।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीँ अब एक्ट्रेस ने छत्तीसगढ़ सरकार से मदद की गुहार लगाईं है। एक्ट्रेस ने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और डीजीपी को इस बारे में ट्विट कर मदद मांगी है। वहीँ आपको बता दें अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में इस केस के सामने आने के बाद यह फिल्‍म आगे विवादों का हिस्‍सा भी बन सकती है।
छत्तीसगढ़ की एक्ट्रेस के साथ मुम्बई में रेप , दो मशहूर डायरेक्टर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप , एक्ट्रेस ने छत्तीसगढ़ सरकार से लगाई मदद की गुहार ,,
छत्तीसगढ़ की एक्ट्रेस के साथ मुम्बई में रेप , दो मशहूर डायरेक्टर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप , एक्ट्रेस ने छत्तीसगढ़ सरकार से लगाई मदद की गुहार ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल

छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर

युवक ने अपने जिगरी दोस्त की पत्नी को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर पति ने घर से निकाला

सक्ती - निरीक्षक Y N शर्मा ने तोड़ा पूर्व यातायात प्रभारी महतो साहब का रिकॉर्ड, एक महीने में ही किया यह

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान नदी में डूबकर बैंक कर्मी की मौत, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती - दो समुदायों में विवाद के बाद आगजनी और तोड़फोड़, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH