छत्तीसगढ़ - सेक्सटॉर्शन गैंग के ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग , 14-06-2025 9:45:34 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सेक्सटॉर्शन गैंग के ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग 14 जून 2025 - भिलाई में शुक्रवार को एक सेक्सटॉर्शन के शिकार युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शांति नगर सड़क क्रमांक-1 निवासी हरविंदर सिंह उर्फ सन्नी (उम्र लगभग 28 वर्ष) के रूप में हुई है। हरविंदर शुक्रवार सुबह 6 बजे गुरुद्वारा जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई।

कुछ घंटों बाद सूचना मिली कि एक युवक ने सुपेला अंडर ब्रिज के पास ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान हरविंदर के रूप में की। परिजनों के अनुसार कुछ समय से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान था।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि हरविंदर को एक अज्ञात व्यक्ति ने सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसा लिया था। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे की मांग की थी। हरविंदर ने डर के मारे कुछ रकम आरोपी के बताए गए खाते में ट्रांसफर भी कर दी थी। लेकिन ब्लैकमेलिंग रुकने के बजाय और तेज हो गई।लगातार धमकी और प्रताड़ना से तंग आकर हरविंदर ने प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला अंडर ब्रिज के पास बाइक खड़ी की और डाउन लाइन से आ रही बीकानेर एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दे दी

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और IT एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस उस बैंक खाते और कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है जिसमें हरविंदर ने पैसे ट्रांसफर किए थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..

छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना

छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम

कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार

छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH