जांजगीर चाम्पा - कार चालक ने पहले बच्ची को कुचला फिर कार में बच्ची को लेकर हुआ फरार , तलाश जारी

जांजगीर चाम्पा , 13/06/2025 1:12:16 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - कार चालक ने पहले बच्ची को कुचला फिर कार में बच्ची को लेकर हुआ फरार , तलाश जारी

जांजगीर 13 जून 2025 - जांजगीर जिले में एक तेज रफ्तार कार के चालक ने 6 साल की बच्ची को चपेट में लेकर कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी कार का चालक इलाज कराने की बात कहकर घायल बच्ची को अपनी कार में ले गया। लेकिन आरोपी कार चालक बच्ची को जांजगीर सहित आपसपास के किसी भी जिले में इलाज के लिए भर्ती नही कराया गया। घटना की जानकारी के बाद से ही जांजगीर पुलिस लापता घायल बच्ची और कार चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि गुरूवार 12 जून की शाम ग्राम बछौद मार्ग में एक सफेद रंग के कार ने 6 साल की मासूम बच्ची को चपेट में लेकर कुचल दिया। इस हादसे में मासूम पलक पटेल को गंभीर चोटे आई थी। हादसे के बाद कार के चालक ने बच्ची को इलाज कराने की बात कहकर अपनी कार में रखकर मौके से रवाना हो गया।

घटना की जानकारी के बाद जब परिजन आसपास के अस्पताल में बच्ची की हाल जानने पहुंचे, तो उन्हे बच्ची कही भी नही मिली। घायल बच्ची के लापता होने की जानकारी परिजनों ने तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद जांजगीर एसपी के निर्देश पर बच्ची को लेकर लापता हुए कार चालक की पतासाजी शुरू की गयी।

जांच मेें कार का नंबर कोरबा जिले का होना पाया गया। जिसके बाद जांजगीर पुलिस ने कोरबा पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कोरबा में दबिश देकर आरोपी कार चालक की पता-तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब कोरबा निवासी कार चालक के घर पर दबिश दी, तब उसके घर पर ताला लगा मिला।

लिहाजा पुलिस इस घटना की गंभीरता को देखते हुए घायल बच्ची और फरार कार चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार कार चालक के संबंध में जानकारी मिली है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद कर लिया जायेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH