फ्लाइट में थे 242 लोग, लेकिन मरने वालों की संख्‍या पहुंची 265, विमान हादसे पर आया ताजा अपडेट

देश , 13/06/2025 2:07:20 AM
Anil Tamboli
फ्लाइट में थे 242 लोग, लेकिन मरने वालों की संख्‍या पहुंची 265, विमान हादसे पर आया ताजा अपडेट

अहमदाबाद 13 जून 2025 - अहमदाबाद से लंदन जा रहे प्‍लेन क्रैश मामले में मौत का ताजा आंकड़ा सामने आया है। अहमदाबाद पुलिस के मुताबिक इस हादसे में अबतक कुल 265 लोगों की जान गई है। विमान में 242 यात्री सवार थे, जिसमें से 241 की मौत हुई।

जान गंवाने वालों में बाकी लोग अहमदाबाद के मेघाणीनगर क्षेत्र स्थित बी.जे. मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल परिसर से जुड़े हैं. पुलिस के अनुसार अब तक 265 शव सिविल अस्पताल लाए जा चुके हैं. डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस कनन देसाई ने पत्रकारों से बातचीत में पुष्टि की कि “हमें जो संदेश मिला है, उसके अनुसार 265 शव अस्पताल में पहुंच चुके हैं।

एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर आज दोपहर एयरपोर्ट से महज तीन किलोमीटर दूर क्रैश हो गया था. यह हादसा गुरुवार दोपहर टेकऑफ के कुछ मिनटों के भीतर ही हुआ, जब विमान अनियंत्रित होकर अस्पताल के पीछे बने स्टाफ क्वार्टर्स पर गिर गया।  घटना के समय विमान में कुल 242 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे. हालांकि, विमान के गिरने से केवल विमान सवार ही नहीं बल्कि अस्पताल परिसर के रिहायशी क्वार्टर्स में रहने वाले लोग भी इस हादसे की चपेट में आ गए. इस कारण से मरने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। अधिकारिक आंकड़ा अब तक जारी नहीं किया गया है, क्योंकि कई शवों की डीएनए पहचान प्रक्रिया अभी चल रही है। 

सिविल अस्पताल में शवों की पहचान और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया लगातार जारी है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार, 1000 से अधिक डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं ताकि शवों की सही पहचान की जा सके।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH