विमान हादसे में एक मात्र जिंदा बचे यात्री ने बताई हादसे की पूरी कहानी , कहा हादसे के बाद..

देश , 12/06/2025 11:19:15 PM
Anil Tamboli
विमान हादसे में एक मात्र जिंदा बचे यात्री ने बताई हादसे की पूरी कहानी , कहा हादसे के बाद..

अहमदाबाद 12 जून 2025 - लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के क्रैश हो जाने की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है, लेकिन इस दिल दहला देने वाली त्रासदी में एक चमत्कारिक घटना भी सामने आई है। विमान में सवार भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार इस हादसे में जिंदा बच निकले हैं। वह विमान की सीट नंबर 11-A पर बैठे थे। रमेश विश्वास कुमार ने हादसे के बाद होश में आने के बाद जो बताया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

उन्होंने कहा, “टेकऑफ के करीब 30 सेकंड बाद ही विमान में जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते वह क्रैश कर गया। मुझे जब होश आया, तो मेरे चारों ओर सिर्फ लाशें ही लाशें थीं। प्लेन के परखच्चे हर तरफ बिखरे हुए थे। किसी ने मुझे उठाया और एंबुलेंस में डाला।” रमेश ने भावुक होकर बताया कि उनका भाई भी उसी विमान में उनके साथ यात्रा कर रहा था, लेकिन हादसे के बाद वह लापता है।उन्होंने प्रशासन और राहतकर्मियों से अपील की है कि उनके भाई की तलाश में मदद की जाए। 

यह हादसा गुजरात के अहमदाबाद स्थित मेघानीनगर इलाके में विमान के टेकऑफ के तुरंत बाद हुआ। विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक और कुछ अन्य देशों के यात्री शामिल थे। हालांकि प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया था कि विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो चुकी है, लेकिन रमेश और एक अन्य घायल यात्री को जीवित पाया गया है, जिनमें से दूसरा यात्री गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH