प्लेन हादसा अपडेट - पूर्व मुख्यमंत्री सहित सभी 242 यात्रियों की मौत?? , अब तक 100 लोगो के शव बरामद

देश , 12-06-2025 7:29:30 PM
Anil Tamboli
प्लेन हादसा अपडेट - पूर्व मुख्यमंत्री सहित सभी 242 यात्रियों की मौत?? , अब तक 100 लोगो के शव बरामद

अहमदाबाद 12 जून 2025 - अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन हो गया है। बता दे आज अहमदाबाद से लंदन के लिए एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही क्रैश हो गया। दुर्घटनाग्रस्त विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे, जो कि परिवार से मिलने लंदन जा रहे थे। विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें 169 भारतीय और 53 ब्रिटिश नागरिक थे।

गौरतलब है कि अहमदाबाद में एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश होने के बाद से ही सारी उड़ाने रद्द कर दी गयी है। उधर इस भीषण हादसे की खबर के बाद से पूरे देश की नजर इस दुर्घटना पर बनी हुई है।

अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। जिनका इस हादसे मेें निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने एक्स पर यह जानकारी दी। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। सूत्रों के मुताबिक हादसे में पूर्व सीएम नहीं बच पाए हैं।

हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की पुष्टि की जा रही है। प्लेन के क्रैश होते ही विमान आग का गोला बन गया था। जिसके कारण विमान में सवार ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान डीएनए टेस्ट के बाद ही संभव होगी। वहीं दूसरी तरफ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 15 डॉक्टर बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH