छत्तीसगढ़ - 62 साल के नव पदोन्नत DSP को PHQ ने नक्सलियों से लड़ने भेजा बस्तर , लापरवाही या चूक??

रायपुर , 11-06-2025 9:17:16 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 62 साल के नव पदोन्नत DSP को PHQ ने नक्सलियों से लड़ने भेजा बस्तर , लापरवाही या चूक??

रायपुर 11 जून 2025 - सुकमा के एडिशनल एसपी आकाश राव गिरेपुंजे की शहादत के बाद गृह विभाग एक्शन मोड में है। कल सात IPS अधिकारियों को एडिशनल एसपी ऑपरेशन बनाकर बस्तर भेजा। इनमें बीजापुर और नारायणपुर में दो-दो IPS को भेजा गया। इस तरह का प्रयोग पुलिस महकमे में पहली बार किया गया। वरना, इससे पहले डायरेक्ट IPS अधिकारी को कभी एडिशनल एसपी बनाकर बस्तर नहीं भेजा गया।

केंद्रीय गृह मंत्री के नक्सलियों को सफाया करने के मार्च 2026 के डेडलाइन को देखते राज्य सरकार बस्तर में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता। खुद अमित शाह भी लगातार बस्तर का दौरा कर रहे हैं। पिछले हफ्ते इंस्पेक्टर से DSP पदोन्नत होने वाले 46 में से 21 पुलिस अधिकारियों को आज पुलिस मुख्यालय ने एक महीने के लिए बस्तर के नक्सल प्रभावित विभिन्न जिलों में पोस्टिंग दी है। हालांकि, महीने भर बाद वे लौटेंगे, इसमें संशय है। लगता है

गृह विभाग से आदेश जारी होने में समय लगने को देखते टेप्परेरी आदेश निकाल रास्ता बनाया गया होगा। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि गृह विभाग से जब प्रॉपर आदेश निकलेगा, उसमें इन सभी की पोस्टिंग बस्तर मिल जाए।

नक्सल मोर्चे पर नारायणपुर भेजे जाने वालों में नवपदोन्नत DSP कुंजबिहारी नागे भी शामिल हैं। वे 83 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं। अगले महीने जुलाई में उनका रिटायरमेंट है। जाहिर है, अगले महीने वे 62 साल के हो जाएंगे। वैसे भी अगर रिटायरमेंट में कम समय बचा हो तो ट्रांसफर नहीं किया जाता। पुलिस मुख्यालय ने कुंजबिहारी नागे को भी बस्तर भेजने का आदेश निकाल दिया है।

पुलिस अधिकारियों का भी मानना है कि ये चूकवश हुआ होगा, आमतौर पर रिटायरमेंट से महीना भर पहले बाहर पोस्टिंग नहीं दी जाती है।

नीचे देखिए पुलिस मुख्यालय का आदेश...

छत्तीसगढ़ - 62 साल के नव पदोन्नत DSP को PHQ ने नक्सलियों से लड़ने भेजा बस्तर , लापरवाही या चूक??

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH