तेज रफ्तार ट्रक ने बारातियों से भरी जीप को मारी टक्कर , हादसे में दुल्हन सहित 05 लोगो की मौत

देश , 11/06/2025 1:18:54 PM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार ट्रक ने बारातियों से भरी जीप को मारी टक्कर , हादसे में दुल्हन सहित 05 लोगो की मौत

जयपुर 11 जून 2025 - राजस्थान के जयपुर ग्रामीण में भटकाबास गांव के पास दौसा- मनोहरपुर राजमार्ग पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना सुबह करीब 6:10 बजे हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने मध्य प्रदेश के शहडोल से लौट रहे बारातियों से भरी जीप को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप चकनाचूर हो गई और शव अंदर बुरी तरह फंस गए। शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मृतकों में शहडोल जिले के मंडोली निवासी 18 वर्षीय दुल्हन भारती शामिल है। बताया जा रहा है कि जीप में कुल 14-15 लोग सवार थे। दुल्हन समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने निम्स अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण लाल तिवारी ने पुष्टि की कि मृतकों में एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। मृतकों में दुल्हन भारती (18) पत्नी विक्रम मीणा, जीतू (33), सुभाष (28) और रवि कुमार (17) हैं। बारात मध्य प्रदेश के शहडोल में शादी समारोह के बाद दुल्हन को लेकर उदयपुर वाटी, झुंझुनू लौट रहा था।पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। शवों का पोस्टमार्टम परिजनों के पहुंचने पर किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH