देश मे कोरोना का कोहराम - 64 मौतों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 6000 के पार

नई दिल्ली , 10/06/2025 1:13:55 AM
Anil Tamboli
देश मे कोरोना का कोहराम - 64 मौतों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 6000 के पार

नई दिल्ली 10 जून 2025 - भारत में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. सोमवार 8 बजे तक कुल 6,491 सक्रिय मामले हो गए हैं. पिछले 24 घंटे में कोविड के 358 केस दर्ज किए गए. यह आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय की डेली कोविड-19 बुलेटिन में दिए गए हैं. पिछले 24 घंटे में 624 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जिससे कुल ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल रहा, जहां अब तक 1,957 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं. केरल में पिछले 24 घंटों में 7 नए केस सामने आए हैं. इसके बाद गुजरात में 158 नए केस दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 980 हो गई है. पश्चिम बंगाल में 54 नए केस सामने आए, जिससे वहां कुल एक्टिव केस 747 हो गए हैं. दिल्ली में भी पिछले 24 घंटे में 42 नए कोविड केस सामने आए हैं, जिससे दिल्ली में कुल 728 एक्टिव केस हो गए हैं।

कर्नाटक में भी संक्रमण की गति देखी गई है. राज्य में 57 नए केस दर्ज किए गए हैं और अब यहां 423 एक्टिव केस हैं. तमिलनाडु में 25 नए केस सामने आए हैं, जिससे राज्य में कुल 219 एक्टिव केस हो गए हैं।

देश में कोविड-19 से मौत का आंकड़ा हालांकि स्थिर बना हुआ है. मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोई नई मौत नहीं हुई है. जनवरी 2025 से अब तक 65 मौतें दर्ज की गई हैं. सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र (18) में हुई हैं. इसके बाद केरल में 15, कर्नाटक में 9, दिल्ली में 7, तमिलनाडु में 6 और उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश और गुजरात में 2-2 मौतें हुई हैं. राजस्थान और पश्चिम बंगाल में 1-1 मौत दर्ज की गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH