तेज रफ्तार पिकअप से कुचलकर दो महिलाओं की मौत , आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

झारखंड , 08-06-2025 8:27:27 PM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार पिकअप से कुचलकर दो महिलाओं की मौत , आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

लातेहार 08 जून 2025 - झारखंड के लातेहार जिला के नेतरहाट थाना क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं को कुचल डाला। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने नेतरहाट-महुआडांड़ सड़क को करीब तीन घंटे तक जाम किए रखा। लोगों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा और एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की। यह हादसा आराहंस गांव के पास हुआ।

बताया गया कि इस गांव की निवासी पुष्पा एक्का और सुषमा एक्का रविवार की साप्ताहिक हाट जाने के लिए घर से निकली थीं। दोनों सड़क के किनारे सवारी गाड़ी का इंतजार कर रही थीं, तभी नेतरहाट की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप सड़क से उतरकर दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क के दूसरी छोर पर खड़ी एक अन्य महिला ने हादसा देखकर शोर मचाया तो स्थानीय लोग जुटे। दोनों महिलाओं को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका पुष्पा एक्का और सुषमा एक्का आपस में भाभी-ननद थीं। हादसे के बाद आराहंस गांव के सैकड़ों लोग लाठी डंडों के साथ आए और नेतरहाट-महुआडांड़ सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस अफसरों ने काफी समझा-बुझाकर लोगों को जाम हटाने पर राजी कराया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..

छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना

छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम

कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार

छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH