दिग्गज विधायक का निधन, निजी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस , पार्टी में शोक की लहर

देश , 08/06/2025 2:13:18 PM
Anil Tamboli
दिग्गज विधायक का निधन, निजी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस , पार्टी में शोक की लहर

हैदराबाद 08 जून 2025 - तेलंगाना से एक बड़ी और दुखद खबर निकलकर सामने आ रही है। इस खबर के सामने आते ही राजनीति जगत में शोक की हलर दौड़ गई है। दरअसल, तेलंगाना में विपक्षी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) के दिग्गज विधायक मगंती गोपीनाथ का रविवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 63 वर्ष की उम्र में एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

दिल का दौरा पड़ने के बाद विधायक गोपीनाथ को पांच जून को एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के तरफ से जारी बयान के अनुसार, डॉक्टरों ने सुबह 5:45 बजे उन्हें मृत घोषित किया।

बता दें कि, गोपीनाथ जुबली हिल्स से विधायक थे और उन्होंने 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता एवं पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को हरकार चुनाव जीता था। इतना ही नहीं मगंती गोपीनाथ तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के पूर्व नेता गोपीनाथ पार्टी की हैदराबाद इकाई के अध्यक्ष रहे थे और 2014 में तेदेपा के टिकट पर जुबली हिल्स से चुने गए थे।

इसके बाद साल 2016 में गोपीनाथ तेदेपा के कई अन्य विधायकों के साथ सत्तारूढ़ बीआरएस (तब टीआरएस) में शामिल हो गए थे। और 2023 में गोपीनाथ बीआरएस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। विधायक गोपीनाथ के निधन पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी, बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव और कई अन्य नेताओं ने शोक जताया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH