देश मे बेकाबू हुआ कोरोना , 59 मौतों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 5700 के पार

नई दिल्ली , 08/06/2025 12:51:19 AM
Anil Tamboli
देश मे बेकाबू हुआ कोरोना , 59 मौतों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 5700 के पार

नई दिल्ली 08 जून 2025 - देश में कोरोना के मामलों पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है. शनिवार सुबह सक्रिय कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 5755 तक पहुंच गई. हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक 5484 मरीज ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटों में चार और मरीजों की मृत्यु के साथ मृतकों की कुल संख्या 59 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह आठ बजे तक 391 नए सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 760 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

मंत्रालय ने जानकारी दी है कि संक्रमण की बढ़ती दर को नए वेरिएंट के फैलाव से जोड़ा जा रहा है, जिसमें एलएफ.7, एक्सएफजी, जेएन.1 और हाल ही में पहचाना गया एनबी.1.8.1 सबवैरिएंट शामिल हैं. वर्तमान में, देश में सक्रिय मामलों की संख्या में केरल सबसे आगे है, जहां 1806 मामले दर्ज किए गए हैं, इसके बाद दिल्ली में 665, गुजरात में 717, पश्चिम बंगाल में 622, और महाराष्ट्र में 577 मामले हैं।

अन्य राज्यों में कर्नाटक में 444, तमिलनाडु में 194, उत्तर प्रदेश में 208, राजस्थान में 108, हरियाणा में 87, आंध्र प्रदेश में 72, पुडुचेरी में 13, सिक्किम में 16, मध्य प्रदेश में 32, झारखंड में 7, छत्तीसगढ़ में 41, बिहार में 44, ओडिशा में 29, जम्मू-कश्मीर में 8, पंजाब में 26, असम में 8, गोवा में 9, तेलंगाना में 9, उत्तराखंड में 7, चंडीगढ़ में 2, हिमाचल प्रदेश में 3, और त्रिपुरा में 1 सक्रिय मामला है।

मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण का कोई मामला नहीं पाया गया है। कोरोना के नए वेरिएंट के लक्षण पहले की तरह ही हैं, जिसमें बुखार, गले में खराश, खांसी और भूख न लगना शामिल हैं. चिकित्सकों का कहना है कि ये लक्षण सामान्य फ्लू के समान हैं. हालांकि, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि हमें पहले की तरह सतर्क रहना आवश्यक है।

केंद्र सरकार कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए पूरी तरह से तैयार है, और ऑक्सीजन के प्लांट को फिर से सक्रिय किया जा रहा है ताकि किसी भी आपात स्थिति का सामना किया जा सके।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH