छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों को बैंक एकाउंट किराए पर देने वाला मोहन जायसवाल गिरफ्तार , पुलिस कर रही पूछताछ

कबीरधाम , 04/06/2025 12:36:26 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों को बैंक एकाउंट किराए पर देने वाला मोहन जायसवाल गिरफ्तार , पुलिस कर रही पूछताछ

कवर्धा 04 जून 2025 - सायबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. कवर्धा पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो खुद के नाम से 16 बैंक खाते और अपने माता-पिता के नाम पर दो खाते खोलकर उन्हें ठगों को किराए पर देता था. यह ठग गिरोह इन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन धोखाधड़ी में करता थे।

आरोपी की पहचान मोहन जायसवाल, निवासी पोड़ी चौकी, सुराजपुरा के रूप में हुई है. मोहन सोशल मीडिया के जरिए ठगों के संपर्क में आया था. ठगी के लिए उपयोग किए गए खातों में आए पैसों को वह 10% कमीशन काटकर आगे के खातों में ट्रांसफर करता था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इन खातों से 1.5 करोड़ (डेढ़ करोड़ रुपए) से अधिक रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ है. पुलिस ने मोहन के पास से विभिन्न बैंकों की पासबुक, चेकबुक और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

एसपी धर्मेंद्र छवैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया और बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है. उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी अजनबी के कहने पर अपना बैंक खाता या दस्तावेज साझा न करें और साइबर अपराध से सतर्क रहें।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH