छत्तीसगढ़ - ब्लैकमेल कर युवती के साथ गैंगरेप , दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

रायपुर , 03-06-2025 8:34:42 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ब्लैकमेल कर युवती के साथ गैंगरेप , दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

रायपुर 03 जून 2025 - राजधानी रायपुर में एक युवती के साथ गैंगरेप कर अश्लील वीडियों बनाकर धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे लगातार धमका रहे थे। वीडियोें वायरल करने की धमकी देकर उसे मिलने के लिए बुला रहे थे। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवती के साथ गैंगरेप का ये मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने वाली 19 वर्षीय युवती ने बताया कि वह अपनी बुआ के साथ रहती है। 13 फरवरी 2024 को पीड़िता अपने भाई की रिहाई के सिलसिले में धनेश के क्लीनिक गई थी। वहां आरोपी डेनियल ने पहले मेडिकल के पीछे जाकर पैसे देने की बात कही। इसके बाद उसने पीड़िता के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

घटना के दौरान आरोपी ने इसका वीडियो भी बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर लड़की का मुंह बंद करा लिया। इसके बाद अप्रैल 2024 में जब पीड़िता वीडियो डिलीट कराने दोबारा क्लिनिक के पीछे पहुंची, तब आरोपी डेनियल और उसका साथी अनिल ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगे।

पीड़िता ने बताया कि 24 मई 2025 को वह अपनी बहन के घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में डेनियल ने उसे रोककर उसे मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। आरोपी ने मिलने नही आने पर वीडियों वायरल करने की एक बार फिर धमकी दी। लगातार मिल रहे धमकी के बाद पीड़ित लड़की ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH