छत्तीसगढ़ - बीबी से अत्यधिक प्यार करना BEO साहब को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड

रायपुर , 03-06-2025 12:11:19 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बीबी से अत्यधिक प्यार करना BEO साहब को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड

रायपुर 03 जून 2025 - प्रदेश में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में पत्नी को नौकरी में ‘अतिशेष’ सूची से बाहर रखने के लिए फर्जीवाड़ा करना एक अधिकारी को महंगा पड़ गया। दुर्ग जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोविन्द साव को पद का दुरुपयोग कर कूटरचना करने के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई दुर्ग संभागायुक्त सत्य नारायण राठौर के आदेश पर की गई है।

दरअसल BEO गोविन्द साव ने अपनी पत्नी कुमुदनी साव, जो कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेक्टर- 9, भिलाई में उच्च वर्ग शिक्षक (हिन्दी) के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें युक्तियुक्तकरण के दौरान ‘अतिशेष’ शिक्षकों की सूची से मुक्त रखने के लिए परिशिष्ट-02 में उनकी जानकारी गणित शिक्षक के रूप में दर्ज कर दी। इस कूटरचना के माध्यम से उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया और पत्नी को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया।

इस गंभीर लापरवाही और कदाचार को लेकर दुर्ग कलेक्टर ने रिपोर्ट तैयार कर संभागीय कार्यालय को भेजी थी। रिपोर्ट के आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के उल्लंघन और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1)(क) के अंतर्गत निलंबन की कार्रवाई की गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH