छत्तीसगढ़ - किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , महिला दलाल सहित 03 युवतियां गिरफ्तार

रायपुर , 01-06-2025 3:19:46 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , महिला दलाल सहित 03 युवतियां गिरफ्तार

रायपुर 01 जून 2025 - राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का भंडाभोड़ हुआ है। पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर तीन युवतियों और महिला दलाल को गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से आपत्तिजनक सामान और नगदी भी जब्त की है। पकड़ी गई लडकियों ने खुलासा किया है कि महिला दलाल काम दिलाने के नाम पर लड़कियों को दूसरे जिलों से रायपुर बुलाती थी और फिर उनसे देहव्यापार करवाती थी।

दरअसल, 31 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि इटालिया हाउस भाठागांव के किराए के मकान में कुछ लोगों के द्वारा देह व्यापार करवाया जा रहा है। इस सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और पुरानी बस्ती पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये। पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए एक पॉइंटर नियुक्त किया। पॉइंटर को ग्राहक बनाकर इटालिया हाउस भेजा गया।

पॉइंटर जैसे ही इटालिया हाउस पहुंचा तो उसकी मुलाकात महिला दलाल उषा खरें से हुई। उषा ने तीन लड़कियों की फोटो दिखाई और 1500 में सौदा किया। रेट तय होने के बाद पॉइंटर ने बाहर खड़ी पुलिस को इशारे से हाउस के अंदर बुलाया। पुलिस को घर के अंदर आते देख वहां मौजूद लड़कियां भागने की कोशिश करने लगी। महिला पुलिस ने इन लड़कियों को दौड़ाकर पकड़ा।

पूछताछ में तीनों लड़कियों ने बताया कि रूषा खरें द्वारा काम दिलाने के नाम पर रायपुर लेकर आई थी। यहां पर उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने नगदी 1500 और आपत्तिजनक सामान जब्त किया है। आरोपी डेविड व रुषा खरे के विरुद्ध अपराध क्रमांक 224/2025 धारा धारा 4.5.7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 पंजीबद्ध कर आरोपिया रूषा खरें को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH