जांजगीर चाम्पा - गलत रिपोर्ट लिखना ASI नरेंद्र डिक्सेना को पड़ा भारी ,SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा , 30-05-2025 9:43:01 PM
जांजगीर चाम्पा 30 मई 2025 - मुलमुला थाने में पदस्थ ASI नरेंद्र डिक्सेना के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है. दरअसल ASI के खिलाफ मोबाइल और पर्स लूट के मामले में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली थी. पुलिस अधीक्षक ने मामले में आदेश जारी कर ASI को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, मुलमुला थाने में बीते दिनों प्रार्थी मोबाइल और पर्स लूट की शिकायत लेकर पहुंचा था. मामले में सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र डिक्सेना ने विधिसम्मत कार्रवाई की जगह सामान्य मारपीट का अपराध दर्ज किया था।
















