छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून ने पकड़ी रफ्तार , सक्ती सहित इन 08 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर , 28-05-2025 12:00:31 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून ने पकड़ी रफ्तार , सक्ती सहित इन 08 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर 28 मई 2025 - छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजधानी रायपुर समेत राज्य के कई हिस्सों में आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बिलासपुर संभाग के आठ जिलों में विशेष रूप से अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि आगामी तीन दिनों के भीतर राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून की आधिकारिक एंट्री हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी रायपुर में सुबह से ही मौसम में ठंडक का अहसास देखा गया। बादलों की आवाजाही और हल्की हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में तेज आंधी, गरज-चमक और भारी वर्षा के आसार हैं।

विशेष रूप से बिलासपुर संभाग के आठ जिलों जांजगीर-चांपा, रायगढ़, सक्ती, बिलासपुर, बलौदा बाजार, अंबिकापुर, जशपुर और बलरामपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कांकेर, कोंडागांव और नारायणपुर जैसे बस्तर संभाग के जिले भी इस अलर्ट की जद में हैं।

रायपुर संभाग के दक्षिणी हिस्सों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस वर्ष बीते वर्षों की तुलना में अधिक बारिश की संभावना है। खासकर जून महीने के पहले सप्ताह में भारी बारिश की स्थिति बनने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, 1 जून से 5 जून तक प्रदेश में मौसम कुछ हद तक शुष्क रह सकता है, लेकिन इसके बाद भारी वर्षा की शुरुआत हो सकती है।

राज्य सरकार ने सभी जिला प्रशासन को सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों में छुट्टी की संभावना, बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव जैसी समस्याओं से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH