छत्तीसगढ़ - इन जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी , लोगो से सतर्क रहने की अपील

रायपुर , 27-05-2025 2:46:12 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - इन जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी , लोगो से सतर्क रहने की अपील

रायपुर 27 मई 2025 - 25 मई से 2 जून तक नौतपा का मौसम शुरू हो चुका है, जो सामान्यतः भयंकर गर्मी लेकर आता है। हालांकि इस बार छत्तीसगढ़ में मौसम में हुए बदलाव से जनता को गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। अप्रैल महीने में जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं लगातार हो रही हल्की से मध्यम बारिश और आंध-तूफान की वजह से अब तापमान करीब 35 डिग्री तक गिर गया है।

इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ तेज़ आंधी और तूफान की संभावना के चलते रेड अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है उनमें रायपुर, रायगढ़, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, कोरबा , बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा का नाम शामिल है। इन जिलों में बारिश के साथ 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विभाग ने पहले ही अगले 5 दिनों तक प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। संभावित नुकसान को देखते हुए प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान पेड़ गिरने, बिजली गुल होने और अस्थाई ढांचों को नुकसान पहुंचने की संभावना है। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH