20 साल पुराने केस में विधायक को हुई 03 साल की सजा , खत्म हुई विधायकी

देश , 23/05/2025 6:12:14 PM
Anil Tamboli
20 साल पुराने केस में विधायक को हुई 03 साल की सजा , खत्म हुई विधायकी

जयपुर 23 मई 2025 - अंता विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी चली गई है. राजस्थानविधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने आज कंवरलाल मीणा की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी है. कंवरलाल मीणा को 20 साल पुराने आपराधिक केस में तीन साल की सजा हुई थी. दो दिन पहले ही मीणा ने सरेंडर किया था. उसके बाद उनको जेल भेज दिया गया था।

कंवरलाल मीणा ने इस सजा के खिलाफ पहले राजस्थान हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था लेकिन उनको कोई राहत नहीं मिल पाई थी. मीणा की विधायकी चले जाने से राजस्थान में फिर एक सीट खाली हो गई है. अब वहां उपचुनाव होंगे।

कंवरलाल मीणा की जिस केस में विधायकी गई है वह करीब 20 साल पुराना है. यह केस मीणा के विधायक बनने से पहले का है. साल 2005 में मनोहर थाना इलाके के खाताखेड़ी ग्राम पंचायत के उपसरपंच के चुनाव थे. उस समय कंवरलाल मीणा ने पुर्नमतदान की मांग को लेकर तत्कालीन SDM राम निवास पर पिस्टल तान दी थी. फिर बवाल बढ़ा तो मीणा ने बाद में सरकारी वीडियोग्राफी की कैसेट भी तोड़ डाली थी। 

इस मामले में मीणा के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया था. पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद उनके खिलाफ अकलेरा कोर्ट में चालान पेश कर दिया था. वहां करीब 15 साल तक इस केस की सुनवाई चली।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH