छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की दस्तक , 07 दिन तक तेज हवाओ के साथ बारिश होने की संभावना

रायपुर , 23-05-2025 11:18:05 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की दस्तक , 07 दिन तक तेज हवाओ के साथ बारिश होने की संभावना

रायपुर 23 मई 2025 - राजधानी रायपुर में बदली और बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत रही. प्रदेशभर में गरज-चमक और बारिश की गतिविधि जारी है. मौसम विभाग ने आज भी सरगुजा और बस्तर संभाग में मध्यम बारिश की संभावना जताई है. वहीं बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में भी वर्षा के आसार बने हुए हैं. अगले 1 सप्ताह तक बादल गरने, बिजली गिरने, तेज हवाएं और बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून इस समय दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कॉमरीन क्षेत्र, दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी, तथा उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में सक्रिय हो गया है. मानसून के अन्य भागों में भी आगे सक्रिय होने के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है. पूर्व-मध्य अरब सागर, उत्तर कर्नाटक और गोवा तट के पास एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है, जिसके असर से उसी क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।

यह प्रणाली अगले 24 घंटों में और भी मजबूत होकर अवदाब का रूप ले सकती है, जिससे चक्रवात बनने की संभावना है. इसके साथ ही एक पूर्व-पश्चिम दिशा में फैली द्रोणिका पंजाब से पूर्वी बांग्लादेश तक हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम से होती हुई 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है. बंगाल की खाड़ी से प्रदेश में निचले स्तर पर नमी आ रही है, जिससे मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

आज प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. सरगुजा और बस्तर संभाग में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. वहीं बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है. मौसम विभाग ने आज रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH