हवाई जहाज से रायपुर आते , महंगे होटलों में ठहरते और ATM में चोरी कर हवाई जहाज से वापस चले जाते , राजधानी पुलिस ने ऐसे किया खुलासा ,,

रायपुर , 01-12-2020 4:24:35 AM
Anil Tamboli
हवाई जहाज से रायपुर आते , महंगे होटलों में ठहरते और ATM में चोरी कर हवाई जहाज से वापस चले जाते , राजधानी पुलिस ने ऐसे किया खुलासा ,,
रायपुर 30 नवम्बर 2020 -  राजधानी रायपुर की पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से हाई टेक चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  

हाई टेक चोरी के आरोपी हवाई जहाज से रायपुर आते थे। महँगे हॉटल ठहरते थे एटीएम में चोरी की वारदात को अंजाम देकर यहां से फरार हो जाते थे। आरोपियों के नाम शाहरुख खान आसिफ खान और वसीम खान बताए जा रहे हैं । इन तीनों ने रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक ATM से 10 बार मे 98 हजार निकाले थे। तो वही सेजबहार थाना क्षेत्र के एक ATM से 16 बार में 01लाख 60 हजार रुपए निकाले थे। यही नहीं आरोपियों ने कैनारा बैंक HDFC Bank सहित तमाम बैंकों के ATM पर हाथ साफ किए चोरी के पैसों से इन्होंने फरीदाबाद में जिम खोल रखा था।

रायपुर की पुलिस ने एक ही तरह के चोरी के पैटर्न को लेकर लगातार जांच कर रही थी। इसके बाद एक-एक कर 12 ATM के फुटेज खंगाले गए । तब कहीं जाकर मौदहापारा के एक ATM में इन आरोपियों का फुटेज मिला। इसके बाद इनके ऊपर कार्रवाई की गई।

इन चोरों के चोरी का तरीका भी बेहद अनूठा था । यह पहले किसी एटीएम में दाखिल हुए थे। उसका CCTV कैमरा ऑफ कर दिया जाता था इसके बाद मास्टर की से एटीएम को खोला जाता था । इसके बाद मास्टर की से उसका डैशबोर्ड खोल लिया करते थे । उसमें डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड या फिर एक कार्ड को इंटर कराया जाता था। उसका पासवर्ड डाला जाता था। जैसे ही पैसा निकल कर ट्रे में पहुंचता था। तब तक पैनल में हाथ डालकर स्विच ऑफ कर दिया जाता था। जिससे बैंक और कस्टमर दोनों को मैसेज नहीं पहुंचता था। और पैसे भी आसानी से निकल आया करते थे । इसी तरह इन लोगों ने एक-एक कर कई बैंकों को चुना लगाया।

बताया जा रहा है कि चोरों ने रायपुर दुर्ग भिलाई कांकेर धमतरी और जगदलपुर में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।

इनसे लगातार पूछताछ के बाद पुलिस ने कोतवाली के पास एक एटीएम में इन्हें ले जाकर इन का डेमो देखा। इसके बाद तब उसे आभास हुआ कि यह हाईटेक चोर किस तरह से चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे । और चुपचाप हाईटेक तरीके से फरार हो जाया करते थे ।पूछताछ के बाद इन्हें सक्षम न्यायालय में पेश किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
युवक ने अपने जिगरी दोस्त की पत्नी को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर पति ने घर से निकाला
युवक ने अपने जिगरी दोस्त की पत्नी को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर पति ने घर से निकाला
सक्ती - निरीक्षक Y N शर्मा ने तोड़ा पूर्व यातायात प्रभारी महतो साहब का रिकॉर्ड, एक महीने में ही किया यह
सक्ती - निरीक्षक Y N शर्मा ने तोड़ा पूर्व यातायात प्रभारी महतो साहब का रिकॉर्ड, एक महीने में ही किया यह
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान नदी में डूबकर बैंक कर्मी की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान नदी में डूबकर बैंक कर्मी की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दो समुदायों में विवाद के बाद आगजनी और तोड़फोड़, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील
सक्ती - दो समुदायों में विवाद के बाद आगजनी और तोड़फोड़, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा की पहल पर एक बड़ा आंदोलन टला, ग्रामीणों ने जताया आभार
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा की पहल पर एक बड़ा आंदोलन टला, ग्रामीणों ने जताया आभार
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH