छत्तीसगढ़ - कोरोना से निपटने की तैयारी शुरू , कल से कोरोना का OPD का होगा संचालन

रायपुर , 23-05-2025 12:21:48 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कोरोना से निपटने की तैयारी शुरू , कल से कोरोना का OPD का होगा संचालन

रायपुर 23 मई 2025 - देश में बढ़ते कोरोना के मामले को लेकर छत्तीसगढ़ में कोविड से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। देश में बढ़ते कोरोना के केस को देखते हुए आज कोरोना की पूर्व तैयारी को लेकर मेकाहारा अस्पताल में बैठक हुई, जिसमें मरीजों के इलाज, दवा, बेड, ऑक्सीजन, पीपी कीट और सैंपल जांच की सुविधा समेत अन्य विषयों पर चर्चा की गई। मेकाहारा में कल से कोरोना का OPD शुरू करने का निर्णय लिया गया।

इसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गठित कर दी गई है। भीमराव अंबेडकर अस्पताल के डीन डॉक्टर विवेक चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा, बैठक में सभी विभागों के अध्यक्षों को बुलाया गया था. कल से कोरोना के संदिग्ध मरीजों की इलाज अलग से की जाएगी. देश में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए रायपुर में कोरोना के समय की गई व्यवस्थाओं को फिर से दुरुस्त किया जा रहा है। मरीज बढ़ने पर कोरोना वार्ड बनाया जाएगा।

डॉ. विवेक चौधरी ने बताया कि कल से मेकाहारा में अलग से कोरोना OPD का संचालन किया जाएगा. इसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी. लैब टेक्नीशियन भी रहेंगे. लेबर वार्ड, ICU, वेंटिलेटर की व्यवस्था भी होगी। डॉ. विवेक चौधरी ने बताया, कोरोना के इलाज के लिए दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है. साथ ही इलाज के दौरान डॉक्टरों की सुरक्षा के कीट की उपलब्धता है।

पूर्व में जारी इलाज के प्रोटोकाल अनुसार ही मरीजों को इलाज दी जाएगी। डॉक्टर विवेक चौधरी ने बताया एक कोरोना मरीज संक्रमण फैला सकता है. कोरोना फैलने वाली बीमारी है. विभिन्न रोगों के मरीज हजारों की संख्या में मेकाहारा में इलाज कराने आते हैं. ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा होता है इसलिए अलग से OPD संचालित किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH