छत्तीसगढ़ - बाईक सवारो को ट्रेलर ने मारी टक्कर , हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत

दुर्ग , 22-05-2025 10:49:50 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बाईक सवारो को ट्रेलर ने मारी टक्कर , हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत

दुर्ग 22 मई 2025 - भिलाई के हथखोज स्थित इंजीनियरिंग पार्क के पास गुरुवार की सुबह बाइक पर परिजन को टिफिन पहुंचाने निकले 2 युवकों को ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरा नाबालिग साथी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय रूपेन्द्र धृतलहरे अपने चचेरे भाई 14 वर्षीय निहाल धृतलहरे के साथ अपने परिजन के लिए खाना पहुंचाने पास की कंपनी में जा रहा था. दोनों इंजीनियरिंग पार्क के पास पहुंचे इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने ठोकर मार दी. ट्रेलर की चपेट में आकर रूपेन्द्र काफी दूर तक घिसटता रहा. हादसे के बाद ट्रेलर चालक लोगों के आक्रोश से बचने के लिए वहां से भाग गया।

आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई. मौके से ही पुलिस को सूचना दी गई. हादसे में रूपेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उसका साथी निहाल गंभीर रूप से घायल है. घायल को सुपेला शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शास्त्री अस्पताल से निहाल को दुर्ग जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है. इधर मृतक रूपेन्द्र को पीएम के लिए सुपेला अस्पताल में रखा गया है. पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा. वहीं पुलिस ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..

छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना

छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम

कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार

छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH