राजधानी रायपुर में हुए नाबालिग की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार , लव ट्राइंगल बनी थी हत्या की वजह ,,
रायपुर , 01-12-2020 2:24:44 AM
रायपुर 30 नवम्बर 2020 - राजधानी रायपुर में हुई युवक की हत्या के पीछे लव ट्रायंगल का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने हत्या के मुख्य नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर इस बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, टिकरापारा थाना क्षेत्र के बोरियाखुर्द में मृतक राहुल तांडी (18) नेहरू नगर में रहता था। मृतक और नाबालिग आरोपी एक ही लड़की से प्रेम करते थे।
इस बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद भी होता था। रविवार की रात मृतक राहुल तांड़ी अपने दोस्त गोपी के साथ बुढ़ातालाब के पास बैठा हआ था। उसी दौरान जुनैद नाम का लड़का मौके पर पहुंचा और दोनों से आरडीए कालोनी बोरियाखुर्द छोड़ने की बात कहने लगा। इसके बाद तीनों एक ही गाड़ी में सवार होकर बोरियाखुद आरडीए कालोनी के लिए निकले थे।
वहां पर पहले से ही मौजूद नाबालिग आरोपी इन तीनों का इंतजार कर रहा था, जैसे ही तीनों आरडीए कालोनी पहुंचे, तो नाबालिग ने चलती गाड़ी से राहुल को खींच कर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद अपने पास रखे चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी और फिर तीनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतक पर 25 से ज्यादा बार चाकू से वार किए गए हैं। इधर, आरोपित से पुलिस पूछताछ में पता चला है कि प्रेम प्रसंग के चलते ही नाबालिग ने राहुल तांडी की हत्या की थी।
फिलहाल आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों का अनुमान है कि इस मामले में और भी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी, और उनसे पूछताछ भी होगी।














