छत्तीसगढ़ - देर शाम फिर बदलेगा मौसम का मिजाज , इन जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी

रायपुर , 21-05-2025 3:19:07 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - देर शाम फिर बदलेगा मौसम का मिजाज , इन जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी

रायपुर 21 मई 2025 - छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मौसम में अचानक से बदलाव हो रहा है। दिन भर भीषण गर्मी पड़ने के बाद शाम होते ही मौसम में बदलाव होता है। मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहने के बाद प्रदेश के कई जिलों में शाम को बारिश भी हुई। वहीं बुधवार के मौसम की बात की जाए तो, बुधवार को भी मौसम में बदलाव देखने के लिए मिलने वाला है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए अगले तीन दिनों तक तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आज से अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में आंधी के साथ बारिश होगी। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने बारिश के दौरान बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि, दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी, लेकिन शाम होते ही मौसम में बदलाव होगा और तापमान में गिरावट भी आएगी। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि, बंगाल की खाड़ी में मॉनसून के सक्रिय होने के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम के मिजाज में बदलाव होगा।

मौसम विभाग ने बताया कि रायपुर, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में आकाशीय बिजली, तेज हवा, आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज बारिश होने की संभावना है।

मौंसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग की तरफ से बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, धमतरी और गरियाबंद के लिए ऑरेंज अलर्ट और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, महासमुंद, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा के लिए भी अलर्ट जारी किया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH