चाम्पा गैंगरेप UPDATE - पीड़िता के साथ हुई थी जमकर हैवानियत , प्रायवेट पार्ट पर मिले..

जांजगीर चाम्पा , 21/05/2025 9:58:41 AM
Anil Tamboli
चाम्पा गैंगरेप UPDATE - पीड़िता के साथ हुई थी जमकर हैवानियत , प्रायवेट पार्ट पर मिले..

जांजगीर 21 मई 2025 - जांजगीर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक युवती के साथ चार युवकों ने हैवानियत करते हुए गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में आरोपियों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप करने के साथ ही जमकर हैवानियत भी की। मेडिकल जांच में पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में गहरे जख्म के निशान मिले है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक गैंगरेप की ये वारदात चांपा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की कोरबा जिला के उरगा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। लड़की के माता-पिता चांपा थाना क्षेत्र में एक बाड़ी में रहकर मजदूरी करते है। पीड़िता अपने माँ बाप के पास चांपा गयी हुई थी। इसी बीच 18 मई को पीड़िता के उरगा स्थित गांव के बगल के ही गांव के चार युवक चांपा पहुंचे। आरोपियों ने लड़की के परिजनों को पिकनिक मनाने की बात कहकर उनकी बाड़ी में ही रूक गये।

इसके बाद बाड़ी में ही खाना बनाने के बाद आरोपियों ने पीड़िता के पिता को शराब सेवन कराने के साथ ही खुद भी शराब पी। इस दौरान युवती की मां और भाई पास के ही गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने चले गये। युवती के पिता के शराब के नशे में धुत्त होने के बाद आरोपियों की लड़की पर नीयत बिगड़ गयी। शराब के नशे में धुत्त चारो आरोपियों ने युवती के साथ हैवानियत करते हुए गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

इस घटना से दहशत में आई पीड़िता ने दूसरे दिन सुबह घर पहुंची अपनी मां को पूरी घटना बतायी। जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ चांपा थाना पहुंचकर इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH