राजधानी रायपुर में नशे के सौदागर चढ़े पुलिस के हत्थे , आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में ,,
रायपुर , 30-11-2020 10:18:58 PM
रायपुर 30 नवम्बर 2020 - राजधानी रायपुर नशे के विरुद्ध रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों से 409 सीसी नशीला क्यूरेक्स कफ सिरप जब्त किया. मामले में आजाद चौक पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सीएसपी अंकिता शर्मा के मुताबिक, एसएसपी के निर्देश पर नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई की जा रही है. बीती रात मुखबिर से आजाद चौक थाना क्षेत्र के हिन्द स्पोर्टिंग ग्राउंड में काले रंग के क्रेटा में आरोपी अभिषेक सिंह ठाकुर, शहबाज खान, सज्जाद हुसैन और शाहरुख बेग अवैध नशीली क्यूरेक्स कफ सिरप बेच रहे है।
सूचना के बाद आजाद चौक पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपियों के कब्जे से 409 सीसी बरामद की गई है. सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस धारा 21, (ग) के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया गया है।














