कोरोना को लेकर भारत सरकार किया स्थिति स्पष्ट , बताया देश में इस वक्त क्या है हालात

नई दिल्ली , 20/05/2025 10:30:25 AM
Anil Tamboli
कोरोना को लेकर भारत सरकार किया स्थिति स्पष्ट , बताया देश में इस वक्त क्या है हालात

नई दिल्ली 20 मई 2025 - भारत में फिर एक बार कोरोना वायरस की दस्तक सुनाई दे रही है. सामने आए कुछ मामलों ने एक बार फिर लोगों के दिल में खौफ पैदा कर दिया है. हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि भारत में कोरोना के मामले कंट्रोल में है।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में यह खबरें सामने आई है कि सिंगापुर और हांगकांग में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है. लेकिन ज्यादातर मामले हल्के हैं और ये असामान्य गंभीरता या मृत्यु दर से जुड़े नहीं हैं. हालांकि इन मामलों को लेकर भारत सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट है।

इन घटनाक्रमों के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (DGHS) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC), आपातकालीन चिकित्सा राहत (EMR) प्रभाग, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और केंद्र सरकार के अस्पतालों के विशेषज्ञों की समीक्षा बैठक बुलाई गई. बैठक में निष्कर्ष निकाला गया कि भारत में वर्तमान कोविड-19 स्थिति नियंत्रण में है. 19 मई, 2025 तक, भारत में सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या 257 है, जो देश की बड़ी आबादी को देखते हुए बहुत कम आंकड़ा है। इनमें से लगभग सभी मामले हल्के हैं जिनमें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है।

एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) और ICMR के माध्यम से देश में कोविड-19 सहित श्वसन वायरल बीमारियों की निगरानी के लिए एक मजबूत प्रणाली भी मौजूद है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हम स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहें हैं. हम यह विश्वास दिलाते हैं कि जन स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए उचित उपाय किए जाएंगें।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH