छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - मंडल पदाधिकारियों की सूची जारी होने के 24 घंटे के भीतर निरस्त

रायपुर , 17-05-2025 1:32:40 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - मंडल पदाधिकारियों की सूची जारी होने के 24 घंटे के भीतर निरस्त

रायपुर 17 मई 2025 - भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बड़ी उठापटक देखने को मिली है। कवर्धा विधानसभा के सातों मंडलों के लिए नियुक्त किए गए पदाधिकारियों की सूची को मात्र 24 घंटे के भीतर निरस्त कर दिया गया है। यह निर्णय प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव के कार्यालय से जारी निर्देश के बाद लिया गया, जिससे जिले में सत्ता और संगठन के बीच समन्वय की कमी एक बार फिर सामने आ गई है।

बीते बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंडरिया और कवर्धा विधानसभा क्षेत्रों के मंडल स्तर के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई थी। सूची के अनुसार कवर्धा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी 7 मंडलों कवर्धा शहरी, कवर्धा ग्रामीण, लालपुर, पोंडी, लोहारा, पिपरिया व सहसपुर लोहारा के लिए मंडल अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी नियुक्त किए गए थे। हालांकि गुरुवार को ही पार्टी प्रदेश नेतृत्व की ओर से इन नियुक्तियों को रद्द करने का आदेश जारी कर दिया गया।

प्रदेश कार्यालय से जारी पत्र में यह स्पष्ट किया गया कि कवर्धा विधानसभा के सातों मंडलों की सूची अनुपयुक्त प्रक्रिया, स्थानीय असंतोष, और आंतरिक समन्वय की कमी के चलते निरस्त की जा रही है।

विश्वस्त सूत्रों की मानें तो पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं और पूर्व जनप्रतिनिधियों को नियुक्तियों की प्रक्रिया में विश्वास में नहीं लिया गया था, जिससे असंतोष उत्पन्न हुआ। पार्टी के भीतर ही इन नियुक्तियों को लेकर विरोध जताया गया और सूची को रोकने की मांग की गई। इसके अलावा संगठन और सत्ता पक्ष के बीच परामर्श की कमी को भी इस निर्णय का कारण बताया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH