छत्तीसगढ़ - शादी के मंडप से प्रधान आरक्षक बहादुर सिंह को उठाकर ले गई पुलिस , किया था यह कांड

कबीरधाम , 16/05/2025 8:52:02 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शादी के मंडप से प्रधान आरक्षक बहादुर सिंह को उठाकर ले गई पुलिस , किया था यह कांड

कवर्धा 16 मई 2025 - कवर्धा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शादी के मंडप में चल रही हल्दी रस्म के दौरान पुलिस ने अचानक एंट्री मारी और दूल्हा बनकर बैठे SIB के प्रधान आरक्षक बहादुर सिंह मरावी को भरी महफिल में सबके सामने गिरफ्तार कर लिया। हल्दी लगे चेहरे के साथ मंडप से गिरफ्तार किए जाने की घटना ने रिश्तेदारों और मेहमानों को हैरानी में डाल दिया।

दरअसल, हेड कांस्टेबल पर नौकरी का झांसा देकर करीब 6 लाख रुपये की ठगी करने और एक युवती के साथ लंबे समय तक दैहिक शोषण करने का गंभीर आरोप है। यही नहीं, एक दिन पहले ही उसके खिलाफ फर्जी नियुक्ति आदेश देने की दूसरी FIR दर्ज की गई थी। पुलिस को जैसे ही आरोपी की लोकेशन की जानकारी मिली, टीम ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर मंडप से ही बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

उस समय हल्दी की रस्म चल रही थी और शाम को बारात निकलने की तैयारी थी। दिलचस्प बात यह है कि एक दिन पहले ही मरावी के खिलाफ एक और FIR दर्ज की गई थी। इस मामले में उस पर तीन गोपनीय सैनिकों से आरक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर मोटी रकम वसूलने और फर्जी नियुक्ति आदेश देने का आरोप था।

गौरतलब है कि बहादुर सिंह मरावी का नाम पहले भी कई विवादों से जुड़ा रहा है। हेड कांस्टेबल पर पहले भी आरोप लगे हैं, लेकिन हर बार कार्रवाई से बचते रहा। लेकिन इस बार पीड़ितों की शिकायत और सबूत इतने मजबूत थे कि प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ा।

इस मामले में कवर्धा एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH