03 लाख की रिश्वत लेते पुलिस इंस्पेक्टर गिरफ्तार , FIR दर्ज करने के लिए मांगी थी रिश्वत

महाराष्ट्र , 15-05-2025 9:18:53 PM
Anil Tamboli
03 लाख की रिश्वत लेते पुलिस इंस्पेक्टर गिरफ्तार , FIR दर्ज करने के लिए मांगी थी रिश्वत

पुणे 15 मई 2025 - एंटी करप्शन ब्यूरो ने इंस्पेक्टर को घूस लेते गिरफ्तार किया है। घूसखोर इंस्पेक्टर ने स्कूल ट्रस्टी से FIR दर्ज करने के एवज में 5 लाख रुपये रिश्वत की डिमांड की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) से की। इसके बाद ACB सीनियर इंस्पेक्टर को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पूरा मामला महाराष्ट्र के पुणे के शिवाजी नगर पुलिस थाने का है।

वरिष्ठ निरीक्षक बापूराव देशमुख ने स्कूल ट्रस्टी से केस दर्ज करने के बदले पहले पांच लाख और फिर तीन लाख रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने एसीबी को सूचना दी। इसके बाद जाल बिछाकर गिरफ्तारी हुई। शिकायतकर्ता एक स्कूल ट्रस्ट के संयुक्त ट्रस्टी हैं।

उन्होंने बताया कि अगस्त 2024 में ट्रस्ट के एक विरोधी समूह ने स्कूल के मुख्य गेट का ताला तोड़कर जबरन कब्जा करने की कोशिश की थी। इसके बाद ट्रस्टी ने पुलिस इंस्पेक्टर देशमुख से मदद मांगी और कहा कि जब तक चैरिटी कमिश्नर इस विवाद पर कोई आदेश न दे, तब तक उस समूह को स्कूल में प्रवेश से रोका जाए। देशमुख ने ट्रस्टी को मदद का भरोसा दिया। हालांकि एसके बदले में में पांच लाख रुपये की रिश्वत की डिमांड की। पीड़ित ने पांच लाख रुपये देने में असमर्थता जताई।

इसके बाद आरोपी इंस्पेक्टर ने 3 लाख रुपये घूस देने की मांग रखी। ट्रस्टी इसपर मान गए। फिर पीड़ित ने इसकी शिकायत ACB से कर दी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने पीड़ित को एक लाख रुपये देकर इंस्पेक्टर के पास भेजा। ACB ने योजना के मुताबिक एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए इंस्पेक्टर को रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH