फर्जी कंपनी बना कर छत्तीसगढ़ के किसानों से करोड़ो की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश ,,

बिलासपुर , 29-11-2020 4:41:01 PM
Anil Tamboli
फर्जी कंपनी बना कर छत्तीसगढ़ के किसानों से करोड़ो की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश ,,
बिलासपुर 29 नवम्बर 2020 - किसान इंडिया बायोटेक कंपनी के नाम से किसानों से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शनिवार को गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार कर बैंक पासबुक, ATM कार्ड, मोबाइल, रसायनिक खाद, 2.5 लाख रुपए सहित कागजात बरामद किया है। गिरोह ने छत्तीसगढ़ सहित मध्य प्रदेश, पंजाब, ओडिशा और बिहार में सैकड़ों लोगों को अपना शिकार बनाया है।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया, कि कुछ लोगों ने गांधी नगर निवासी प्रतिमा मिश्रा को ऑर्गेनिक खाद की डीलरशिप देने का झांसा देकर किश्तों में 2 और 3 लाख रुपए ले लिया था। कई दिनों तक खाद की सप्लाई नहीं होने पर प्रतिमा ने संपर्क साधा तो मोबाइल बंद मिले। तोरवा स्थित ऑफिस गई तो वहां भी ताला लगा था। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने ‘ऑपरेशन किसान’ शुरू किया।

जांच के दौरान किसान इंडिया बायोटेक के नाम पर बंधन बैंक बिलासपुर में खोले गए खाते से जानकारी एकत्र की गई। इससे पता चला कि दिसंबर 2019 से जनवरी 2020 तक खाते से करीब 1,76,41,744 रुपए का अदान-प्रदान किया गया। एक खाता सागर में भी कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा में खोल 40 लाख रुपए से ज्यादा की रकम निकाली गई। यह खाते एक आधार नंबर पर अलग-अलग नाम से खोले गए थे।

यह भी सामने आया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, बलरामपुर, लखनऊ आदि शहरों के रहने वाले हैं। इस बीच राजनांदगांव में ग्लोबल एग्री बायोटेक के नाम से कुछ लोगों के प्रचार-प्रसार करने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने दबिश देकर देवरिया, UP निवासी शक्ति सिंह उर्फ सतीश सिंह, बलरामपुर, UP निवासी प्रदीप शर्मा उर्फ सौरभ सिंह और गोरखपुर निवासी कृष्ण मोहन पांडेय को धर दबोचा।

आरोपियों ने बताया कि राजनांदगांव में ग्लोबल एग्री टेक्नोलॉजी के नाम से कार्यालय खोला था। राजनांदगांव, डोंगरगढ़, दुर्ग और कांकेर के लोगों को टार्गेट कर ठगी के फिराक में थे। हर बार अपना नाम बदल कर विभिन्न राज्यों के किसानों को उन्नत फलदार वृक्ष के बीज की डीलरशिप के लिए किसान इंडिया बायोटेक से जुड़ने का झांसा देते थे। फिर 50 हजार से 10 लाख रुपए तक लेकर भाग निकलते थे।

मामले को सुलझाने वाले पुलिसकर्मियों टीआई कलीम खान, सनिप रात्रे, एएसआई शिव चंद्रा, अवधेश सिंग व एस आई प्रभाकर तिवारी व नवीन एक्का धर्मेश साहू, तदबीर सिंग, विकास यादव, विकासराम, सन्तोष यादव, ईश्ववरी कश्यप को नगद इनाम से पुरष्कृत करने की घोषणा एसपी आईजी ने की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH