छत्तीसगढ़ में मिलेगी भीषण गर्मी से राहत , इन 17 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

रायपुर , 13-05-2025 10:30:18 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में मिलेगी भीषण गर्मी से राहत , इन 17 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

रायपुर 13 मई 2025 - छत्तीसगढ़ के लोगों को अगले 5 दिनों तक गर्मी से राहत मिल सकती है। प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके साथ मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि की आशंका जताई है। सोमवार को बिलासपुर सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, एक द्रोणिका बिहार से झारखंड तक 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर फैला हुआ है। इस मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि का दौर जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में बारिश, बिजली गिरने और तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) का अलर्ट जारी किया है। धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। जहां अधिकतम 42°C और न्यूनतम तापमान 29°C के आसपास रहने की संभावना है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH