स्कूल में शिक्षिका के साथ रेप का प्रयास , प्रबंधक ने दिया वारदात को अंजाम , FIR हुआ दर्ज

उत्तर प्रदेश , 11/05/2025 11:12:23 PM
Anil Tamboli
स्कूल में शिक्षिका के साथ रेप का प्रयास , प्रबंधक ने दिया वारदात को अंजाम , FIR हुआ दर्ज

गोरखपुर 11 मई 2025 - रामगढ़ताल इलाके में संचालित एक स्कूल में शिक्षिका संग छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल की छुट्टी के बाद वह कंप्यूटर रूम में अकेली थी और इस दौरान ही प्रबंधक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर उल्टे आरोप भी लगाने की कोशिश की। पुलिस ने प्रबंधक पर शनिवार को केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, शिक्षिका मूलरूप से गोला इलाके की रहने वाली हैं। रामगढ़ताल इलाके में किराया का कमरा लेकर अपनी बहन के साथ रहती हैं। शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि उसने मई महीने की पहली तारीख को ही रामगढ़ताल इलाके के इस प्राइवेट स्कूल में काम करना शुरू किया था। छुट्टी होने के बाद वह कंप्यूटर रूम में बैठकर काम निपटा रही थीं। इसी दौरान प्रबंधक वहां पर आ गए।

पहले तो काम के सिलसिले में पूछा फिर अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। प्रबंधक की इस हरकत पर शिक्षिका हैरान रह गई। उसने इस पर एतराज किया। स्कूल प्रबंधक फिर भी नहीं माने तो शिक्षिका ने शोर मचा दिया। शिक्षिका के शोर मचाने पर स्कूल प्रबंधक उन्हें छोड़कर पीछे हट गए। घटना से डरी शिक्षिका अपने कमरे पर चली आईं। उन्होंने साथ में रहने वाली अपनी बहन को घटना की जानकारी दी।

सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रबंधक पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH