जांजगीर चाम्पा - शादी के दौरान दुल्हन के मोबाईल पर आया एक VIDEO , फिर बुलानी पड़ी पुलिस

जांजगीर चाम्पा , 11-05-2025 12:12:17 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - शादी के दौरान दुल्हन के मोबाईल पर आया एक VIDEO , फिर बुलानी पड़ी पुलिस

जांजगीर 11 मई 2025 - जांजगीर-चांपा जिले में एक युवक की शादी उस वक्त विवाद का कारण बन गई, जब उसकी पूर्व प्रेमिका ने नई दुल्हन को उनकी पुरानी प्रेम कहानी और मंदिर में हुए शादी का वीडियो भेज दिया। वीडियो सामने आते ही शादी समारोह में हंगामा मच गया और दूल्हे को दुल्हन पक्ष ने बंधक बना लिया। पुलिस हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में तीन लाख रुपये में समझौता हुआ।

नैला चौकी क्षेत्र के बोड़सरा गांव निवासी विकास साहू की बारात जब जावलपुर गांव पहुंची, तब तक सब कुछ सामान्य था। लेकिन विवाह की रस्मों के बीच एक बड़ा मोड़ आया जब दूल्हे की पुरानी प्रेमिका ने होने वाली दुल्हन के मोबाइल पर एक वीडियो भेजा। इस वीडियो में विकास और उसकी प्रेमिका के बीच के पुराने संबंधों की झलक थी, जिसमें एक मंदिर में शादी होते हुए भी दिखाया गया था।

वीडियो देखते ही दुल्हन और उसके परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल शादी से इनकार कर विकास साहू को बंधक बना लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और विकास को बलौदा थाने ले गई। पूछताछ में विकास ने इस पूरे प्रकरण को खुद के खिलाफ साजिश बताया। हालांकि दुल्हन पक्ष ने इस पर विश्वास नहीं किया और शादी में खर्च हुए पाँच लाख रुपये की भरपाई की मांग की। कई घंटे तक चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच तीन लाख रुपये में समझौता हुआ।

सूत्रों के अनुसार, विकास और उसकी पुरानी प्रेमिका की मंदिर में शादी हो चुकी थी, लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद हुआ और संबंध टूट गए। इसके बावजूद प्रेमिका विकास को दूसरी शादी करने से रोक रही थी। जब विकास ने दूसरी शादी का निर्णय लिया, तो प्रेमिका ने वीडियो भेजकर शादी रुकवा दी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH