भारत-पाक जंग के बीच छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट , एयरपोर्ट , रेलवे स्टेशन, बस स्टैड की बढ़ाई गई सुरक्षा

रायपुर , 09-05-2025 11:33:27 PM
Anil Tamboli
भारत-पाक जंग के बीच छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट , एयरपोर्ट , रेलवे स्टेशन, बस स्टैड की बढ़ाई गई सुरक्षा

रायपुर 09 मई 2025 - भारत / पाकिस्तान में तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है. रायपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. DGP अरुण देव गौतम ने आदेश जारी कर पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है. पुलिस इकाई के प्रमुखों को अलर्ट रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

भारत पाकिस्तान तनाव के बाद के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस अलर्ट मोड में है. रायपुर एयरपोर्ट के अलावा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैड और एमपी के राजा भोज एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है. एयरपोर्ट के बाहरी सर्किल पर वाहनों की जांच की जा रही है. हर एक गाड़ी की सघन जांच हो रही है।

बता दें कि राजधानी रायपुर समेत अन्य हिस्सों में स्टूडेंट ऑफ इस्लामिक मूवमेंट इंडिया (सिमी) का छह साल पहले मजबूत नेटवर्क था. ऐसे में जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा तो रायपुर में सिमी के सदस्यों की गतिविधियों की आशंका बढ़ गई. ऐसे में सुरक्षा एजेंसी किसी भी तरह की चूक नहीं करना चाहते हैं।

इस नेटवर्क को नवंबर 2013 में छत्तीसगढ़ एटीएस ने तोड़ा. रायपुर में रह रहे सिमी के छत्तीसगढ़ चीफ उमेर सिद्दीकी, एक नाबालिग समेत स्लीपर सेल से जुड़े 17 सिमी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की थी।

दरअसल, भोपाल पुलिस के एनकाउंटर में मारे गए सिमी के आतंकी शेख मुजीब का रायपुर से गहरा नाता रहा. यहीं से उसने देश के कई हिस्सों में हुए बम धमाकों के लिए विस्फोटकों की सप्लाई की थी. शेख मुजीब ने ही फरार सिमी आतंकियों के रहने का इंतजाम रायपुर में कराया था. प्रतिबंधित संगठन सिमी की गतिविधियां रायपुर समेत अन्य जिलों में लंबे अर्से तक रही. वहीं, 12 अक्टूबर 2019 को सिमी के सदस्य अजहर को भी गिरफ्तार किया गया था. वहीं 3 साल पहले सिमी के सदस्य श्रवण को भी पकड़ा गया था।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH