छत्तीसगढ़ के इन जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

रायपुर , 09-05-2025 5:36:27 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

रायपुर 09 मई 2025 - छत्तीसगढ़ में मौसम फिर करवट ले रहा है. प्रदेश के कई जिलों में आंधी, तेज हवाएं, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने इन स्थितियों को लेकर अगले तीन घंटे के लिए 8 जिलों में येलो और 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी की है।

रायगढ़, कोरबा, जशपुर, GPM, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, में मेघगर्जन , आकाशीय बिजली , अचानक तेज हवा , आंधी (40-60KMPH) की संभावना है.इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, मुंगेली, कोरिया, बलरामपुर, में मेघगर्जन ,आकाशीय बिजली , अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) की संभावना है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में आज एक दो स्थानों पर हलकी वर्षा, गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है. साथ ही कुछ इलाकों में गरज-चमका के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है. इसके अलावा दिन के तापमान में वृद्धि का दौर जारी रहने की संभावना. अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने, तत्पश्चात कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में ईरान के ऊपर लगभग 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है. इसका अक्ष मध्य और उपरी क्षोभमंडल में 56 डिग्री पूर्व और 27 डिग्री उत्तर अक्षांश पर स्थित है, जिससे क्षेत्र में अस्थिरता उत्पन्न हो रही है. इसके अतिरिक्त, एक पूर्व-पश्चिम दिशा में फैली द्रोणिका उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से उत्तर छत्तीसगढ़ तक लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

जिसके चलते नमी बनी हुई है. साथ ही, एक उत्तर-दक्षिण दिशा की द्रोणिका दक्षिण तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक फैली हुई है, जो भी लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक सक्रिय है. इन सभी प्रणालियों के कारण वातावरण में नमी और अस्थिरता बढ़ रही है, जिससे बादल गरजन, बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH