बड़ी खबर - खेत मे जिंदा बम मिलने से मची सनसनी , 100 मीटर का एरिया सील

देश , 09/05/2025 2:55:27 PM
Anil Tamboli
बड़ी खबर - खेत मे जिंदा बम मिलने से मची सनसनी , 100 मीटर का एरिया सील

जैसलमेर 09 मई 2025 - जैसलमेर के किशनघाट क्षेत्र में जोगियों के बॉस के पास जेठवाई रोड पर एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब वहां जमीन में आधा दबा हुआ बम जैसा गोला दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और सुरक्षा के लिहाज से 100 मीटर के दायरे में लोगों के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई।

यह संदिग्ध वस्तु गांव के निवासी मुकेश नाथ के घर के पास मिली है। मुकेश ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे यह वस्तु अचानक यहां गिरी। उस समय वे अपने परिवार के साथ घर के बाहर सड़क पर सो रहे थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस सुबह 7 बजे मौके पर पहुंची। मुकेश के अनुसार, पुलिस ने बताया कि यह गोला अभी सक्रिय है और फटा नहीं है। अभी सेना की टीम मौके पर नहीं पहुंची है, लेकिन जल्द ही सेना आएगी और इसे निष्क्रिय किया जाएगा।

गौरतलब है कि गुरुवार देर रात जैसलमेर सहित राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दी थीं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले की कोशिश की गई थी। भारतीय सेना ने सतर्कता दिखाते हुए पाकिस्तान की ओर से आए ड्रोन को मार गिराया। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH