छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी

रायपुर , 03-05-2025 11:19:47 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी

रायपुर 03 मई 2025 - प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को बीते दिनों हुई बारिश और आंधी-तूफ़ान के बाद राहत मिली थी। वहीं अगर शुक्रवार के मौसम के बारे में बताया जाए तो शुक्रवार को राजधानी रायपुर लोगों को ठंडक का एहसास हुआ, लेकिन शाम होते तक फिर से गर्मी बढ़नी शुरू हो गई थी। वहीं अगर आज शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

प्रदेश के कई इलाकों में एक बार फिर से तेज आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और अंबिकापुर समेत कई इलाकों में एक बार फिर से तेज बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में आंधी-तूफान और बारिश का यह दौर अगले 2-3 दिनों तक जारी रहेगा। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि, प्रदेश के कई इलाकों में अगले 2-3 दिनों तक तेज हवाओं के साथ अंधड़ और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बालोद, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, समेत कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि, मौसम में यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिणी हवाओं के सक्रिय होने के कारण हुआ है, जिससे नमी बढ़ी और मौसम में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि, वे तेज हवाओं और संभावित अंधड़ के चलते सतर्क रहें खासकर खुले इलाकों और पेड़ों के नीचे खड़े वाहनों को सावधानीपूर्वक रखें।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH