पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने के आरोप में कांग्रेस पार्षद और ब्यापारी नेता गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 03/05/2025 12:35:57 AM
Anil Tamboli
पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने के आरोप में कांग्रेस पार्षद और ब्यापारी नेता गिरफ्तार

इंदौर 03 मई 2025 - इंदौर में विगत दिनों पहलगाम आतंकी हमले के विरोध प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने के मामलें में सदर बाजार पुलिस ने कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कादरी के साथ बड़वाली चौकी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजिक बाबा को भी गिरफ्तार किया है। इन पर दो समुदायों के बीच वैमनस्य बढ़ाने का आरोप लगाया गया है।

बता दे कि पहलगाम हमले के विरोध में बीते सप्ताह बड़वाली चौकी क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया गया था। इस प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के बीच पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगा डाले। वीडियो वायरल होने पर भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने नाराजगी जताई और खुद सदर बाजार थाने जा पहुंचे। 

पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर बचने की कोशिश की मगर गुरुवार शाम हिंदू संगठन (बजरंग दल) ने मोर्चा संभाल लिया। तीन घंटे थाना घेरा और कहा कि कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को गिरफ्तार करो। जोन-1 के ADCP आलोक शर्मा के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया।

शनिवार को पुलिस एक्शन में आई और कादरी और बड़वाली चौकी व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष राजिक बाबा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गंभीर प्रवृति का मामला बताते हुए दोनों को कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया। टीआई के मुताबिक आरोपितों के विरुद्ध BNS की धारा 196(1)(बी) के तहत कायमी की है। इसमें तीन साल तक की सजा का प्रावधान है। उधर वीडियो में नजर आ रहे रेहान खान,कमाल खान सहित अन्य की भूमिका की जांच चल रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH